गुजरात में ‘आप’ के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं सुनीता केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 अप्रैल 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पार्टी आज शाम तक गुजरात के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर सकती है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘सुनीता के गुजरात में ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने की संभावना है।’’ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से ‘आप’ भरूच और भावनगर सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) में उसकी सहयोगी कांग्रेस शेष 24 सीट पर चुनावी मैदान में है। ‘आप’ ने भरूच से चैतर वसावा और भावनगर से उमेश मकवाना को चुनाव मैदान में उतारा है। गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीट के लिए सात मई को मतदान होगा और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
