ईडी की टीम जमीन घोटाले मामले मे रांची सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है
रांची, मंगलवार, 16 अप्रैल 2024। झारखंड में ईडी की टीम जमीन घोटाले मामले में आज एक बार फिर राजधानी रांची सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की सहित अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल नौ जगहों पर ईड की रेड जारी है। उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले केस में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सद्दाम से मिली जानकारी के बाद ही ईडी की टीम छापामारी कर रही है।
Similar Post
-
टीएमसी सांसद ने भाजपा पर उनकी कार पर हमला करने का आरोप लगाया, निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट
कोलकाता, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के आरामबाग से तृण ...
-
गुजरात: व्यावसायिक परिसर में आग लगी, 25 लोगों को बचाया गया
अहमदाबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। अहमदाबाद स्थित एक व्यावसायिक ...
-
भारत में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा अकोला, लू की चपेट में विदर्भ
नागपुर, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के अकोला में देश में ...
