12वीं फेल ने तोड़ा सनी देओल की गदर का रिकार्ड
बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल ने सिल्वर जुबली पूरी कर इतिहास रच दिया है। विधु विनोद चोपड़ा की लिखी और निर्देशन में बनी 12वीं फेल अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में मनोज शर्मा की मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर की भी अहम भूमिका है। फिल्म 12वीं फेल 27 अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 12वीं फेल ने सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली पूरी कर इतिहास रच दिया है। फिल्म 12वीं फेल के पहले वर्ष 2001 में प्रदर्शित सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर-एक प्रेम कथा ने सिल्वर जुबली मनाई थी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
