लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 16 और नाम किए जारी
- मनीष चंडीगढ़ और विक्रमादित्य को मंडी से मिला टिकट
नई दिल्ली, रविवार, 14 अप्रैल 2024। कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उतारा गया है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को राज्य के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया है। विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार शाम को यहां हुई बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
Similar Post
-
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप बिस्वास ने 2.09 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की
कोलकाता, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के मंत्री एवं टॉल ...
-
जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया, कई डिजिटल उपकरण बरामद
श्रीनगर, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर पुलिस की 'काउंटर ...
-
शामली में मेरठ-करनाल राजमार्ग पर चार लाख रुपये के नोट मिले, पुलिस ने जांच शुरू की
मुजफ्फरनगर (उप्र), शनिवार, 25 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के शामली ...
