द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम, दोहरी भूमिका में नजर आएंगे विजय
बॉक्स ऑफिस पर पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो देने वाले अभिनेता थलापति विजय इन दिनों अपनी अगली फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर खासी सुर्खियों में हैं। गुरुवार को इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के प्रदर्शन तिथि की घोषणा की। विजय की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में हैं। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं में से एक, ऐश्वर्या कल्पथी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। इसके साथ उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया। पोस्टर में थलापति विजय दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। यह फिल्म बेहद खास होने वाली है।
फिल्म के नए पोस्टर में विजय एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में एक विस्फोट होता हुआ भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में, थलापति विजय का फिल्म के सेट से एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे किक स्कूटर चलाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस फिल्म में विजय दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों को उन्हें दो-दो किरदार में देखना काफी रोचक होने वाला है। फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में विजय के साथ-साथ मीनाक्षी चौधरी, जयराम, प्रभु देवा, माइक मोहन और योगी बाबू अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
