नेटफ्लिक्स ने खरीदे BMCM के ओटीटी राइट्स
ईद के शुभ अवसर पर निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। इस फिल्म को समीक्षकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं दर्शकों से भी इसे मिला जुला प्रतिसाद मिला है। पहली बार इस फिल्म के जरिये अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी परदे पर नजर आई है। इन दोनों सितारों को एक हिट की जरूरत है। काफी समय से इन दोनों सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो रही हैं।
बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। पृथ्वीराज ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। उनकी एक्टिंग देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाएगी। फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं। नेटफ्लिक्स ने बड़े मियां छोटे मियां के ओटीटी राइट्स खरीदे हैं। इसका मतलब ये है कि फिल्म कुछ समय बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नियमों के मुताबिक कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ही किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। यानी आपको ओटीटी पर इसे देखने के लिए अभी लंबे इंतजार करना पड़ेगा।
बड़े मियां छोटे मियां की अजय देवगन की मैदान से टक्कर हुई है। मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें अजय ने भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में प्रियामणि ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है। बोनी कपूर ने इस प्रोड्यूस किया है। इस साल की ईद अजय देवगन और अक्षय कुमार ने अपने नाम की है। दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
