राकांपा (एससीपी) उम्मीदवारों की तीसरी सूची घोषित
मुंबई, बुधवार, 10 अप्रैल 2024। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद चंद्र पवार(राकांपा-एससीपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की तथा दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित किये। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सतारा सीट से शशिकांत शिंदे और रावेर लोकसभा सीट से श्रीराम पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। श्री शशिकांत शिंदे को राकांपा (एससीपी) के मौजूदा सांसद श्रीनिवास पाटिल के सतारा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार किये जाने के बाद चुनाव मैदान में उतारा गया है। राकांपा(एससीपी) इससे पहले अहमदनगर, बारामती , बीड , वर्धा, डिंडोरी, भिवंडी, शिरूर और माधा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। श्री शरद पवार की बेटी एवं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले अपने गृह क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत शिवसेना (यूबीटी) 21 , कांग्रेस 17 और राकांपा(एससीपी) 10 सीटों पर चुनाव लडेगी। राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में चुनाव होंगे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
