नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख की हत्या में शामिल शूटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत
देहरादून, मंगलवार, 09 अप्रैल 2024। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता, महानिरीक्षक, पुलिस आधुनिकीकरण (पीएम) नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि मंगलवार सुबह भोर में हरिद्वार जनपद के अंतर्गत, पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मारा गया। जबकि उसका साथी भाग गया। उन्होंने बताया कि आज अपराह्न दो बजे पूरे मामले की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के खुलासे को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी।
Similar Post
-
मोहन यादव पद छोड़ें, जमीन घोटाले पर श्वेत पत्र जारी किया जाए: कांग्रेस
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मु ...
-
बिहार, मप्र और गुजरात में तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 जुलाई को उपचुनाव
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार ...
-
स्काईरूट ने स्वदेश विकसित रॉकेट 'विक्रम-1' के प्रक्षेपण के संभावित समय की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। हैदराबाद आधारित कंपनी स्काईर ...
