लीवरपूल और मैनचेस्टर यूनाईटेड का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
मैनचेस्टर, सोमवार, 08 अप्रैल 2024। लीवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में रविवार को यहां मैनचेस्टर यूनाईटेड से 2-2 से ड्रॉ खेलकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवा दिया। लीवरपूल को 23वें मिनट में लुई डियाज ने बढ़त दिलाई लेकिन ब्रूनो फर्नांडिज ने 50वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। कोबी मेनू ने 67 मिनट में मैनचेस्टर यूनाईटेड को बढ़त दिलाई। मोहम्मद सालाह ने हालांकि 84वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर लीवरपूल को हार से बचा लिया।
जीत दर्ज करने में नाकाम रहने के कारण लीवरपूल ने अंक तालिका में शीर्ष पर बढ़त बनाने का मौका गंवा दिया। टीम अब 31 मैच में 71 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। आर्सेनल के भी इतने ही मैचों में इतने ही अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह शीर्ष पर है। मैनचेस्टर सिटी 31 मैच में 70 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। दिन के अन्य मुकाबलों में अंतिम स्थान पर चल रहे शेफील्ड यूनाईटेड ने चेल्सी को 2-2 से बराबरी पर रोका जबकि टोटेनहैम ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 3-1 से शिकस्त दी।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
