विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' का वाई शेड्यूल पूरा किया, फोटोज किए शेयर
एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने शनिवार को फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट साझा करते हुए बताया कि फिल्म 'छावा' का वाई शेड्यूल पूरा हो गया है। विक्की कौशल को हाल ही में फिल्म 'सैम बहादुर' में देखा गया था। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज़ सेक्शन में एक फोटो साझा की, जिसमें टेनिस कोर्ट के बगल में एक पूल टब दिख रहा है। विक्की ने फोटो को कैप्शन दिया, "कितना शानदार शेड्यूल रहा ये। वाई का समापन, अगले 'छावा' के लिए तैयार हो रहा हूं।'' वाई महाराष्ट्र के सतारा जिले का एक शहर है। पेशवा काल के दौरान यह एक प्रमुख शहर था और 100 से अधिक मंदिरों के कारण इसे 'दक्षिण काशी' भी माना जाता है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2023 में शुरू हुई थी। फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है। इसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका में हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
