प्रणवी संयुक्त 20वें स्थान पर
बोनविले (आस्ट्रेलिया), शनिवार, 06 अप्रैल 2024। भारतीय महिला गोल्फर प्रणवी उर्स मौसम से प्रभावित आस्ट्रेलियन वुमैन्स क्लासिक टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर बनी हुई हैं। मौसम के कारण पहले दिन का खेल लगभग पूरी तरह से खराब हो गया जिससे टूर्नामेंट को 36 होल का कर दिया गया और पहला दौर भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। सात ग्रुप अपने पहले दौर का खेल ही खत्म नहीं कर सके जो शनिवार सुबह पूरा हुआ। निकोलब्रोच इस्ट्रुप खेल निलंबित होने के बाद लीडरबोर्ड में शीर्ष पर हैं। उन्होंने छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह चीनी ताइपे की पेई यिंग साई और आस्ट्रेलिया की जेस विटलिंग के साथ संयुक्त बढ़त बनाये हैं।
Similar Post
-
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर ...
-
हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडि ...
-
अश्मिता मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, अनमोल बाहर
मकाऊ, शुक्रवार, 19 जून 2026। भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने चोट स ...
