सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु, 26 घायल
सिवनी, शनिवार, 06 अप्रैल 2024। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार धानागढ़ गांव के पास शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केवलारी थाना पुलिस के अनुसार मंडला जिले के निवासी कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर मंडला की ओर केवलारी होते हुए वापस जा रहे थे। तभी मंडला जिले की ओर से पुलिस के विशेष सशस्त्र बल की 35वीं बटालियन के जवानों को लेकर छिंदवाड़ा जिले के पांर्ढुना जा रही बस से कार से टकरा गयी। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार लगभग 26 जवान भी घायल हुए। घायलों को सिविल अस्पताल केवलारी भेजा गया। चिकित्सक ने कार में सवार निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और कार चालक पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य दो व्यक्ति अशोक कुकरेजा और ममता जसवानी तथा बस में सवार एक जवान मदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर भेजा गया। शेष यात्री खतरे के बाहर हैं। पुलिस ने दोनों वाहन जप्त कर लिए हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
