पुष्पा : द रूल से सामने आया रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक, टीजर 8 अप्रैल को
अल्लू अर्जुन की सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म पुष्पा : द रूल इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म को लेकर दर्शक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह फिल्म इस वर्ष 15 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आईं थीं। श्रीवल्ली के किरदार में उन्होंने दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की थी। आज रश्मिका मंदाना का जन्म दिन है। इस मौके पर पुष्पा: द रूल के निर्माताओं ने फिल्म से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म के टीजर को लेकर कहा जा रहा है कि यह अल्लू अर्जुन के जन्म दिन पर जारी किया जाएगा।
फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ में रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली का किरदार प्ले कर रही हैं। मेकर्स की ओर से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इसे शेयर करने के साथ ही मेकर्स की ओर से लिखा गया, ‘श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की बधाई। पुष्पा: द रूल टीजर 8 अप्रैल को आएगा। फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी।’
अब अगर जारी किए गए पोस्टर में रश्मिका मंदाना के लुक की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनका एकदम ही धांसू लुक देखने के लिए मिल रहा है। एक्ट्रेस साड़ी में हैवी जूलरी के साथ रौबदार नजर आ रही हैं। इसमें आंख पर उंगली का घेरा बनाकर एकदम ही अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है। फैंस इसे देखने के लिए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं।
बहरहाल, अगर ‘पुष्पा 2’ के टीजर की बात की जाए तो इसे 8 अप्रैल को जारी किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म के टीजर को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर जारी करने का फैसला किया है। इसके दर्शकों और फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, साई पल्लवी, फहाद फाजिल लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन डायरेक्टर सुकुमार कर रहे हैं और इसका बजट 450 करोड़ बताया जा रहा है।
Similar Post
-
रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का टीजऱ
फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजऱ रिलीज हो गया है। टॉ ...
-
2027 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा क्रेजी
एस. एस. राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी और प्रभावशाली फिल्म ...
-
'मेरे पास फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं', एक्टिंग डेब्यू के सवाल पर अमृता फडणवीस
प्लेबैक सिंगर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत् ...
