प्रशंसकों से रणवीर सिंह ने छुपाया डॉन-3 का लुक
शाहरुख खान को लेकर वर्ष 1978 में प्रदर्शित हुई अमिताभ बच्चन की डॉन को पुन: बनाने वाले फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फ्रेचाइजी का तीसरा भाग बनाने की तैयारी में हैं। इस बार डॉन की भूमिका में रणवीर सिंह दिखाई देंगे। रणवीर के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी का जलवा देखने के लिए मिलेगा। हाल ही में रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, जहां पर उनके लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि रणवीर डॉन 3 के लुक को आम लोगों से छुपा रहे थे। दरअसल, रणवीर सिंह को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां पर एक्टर के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। रणवीर एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह अपने यूनिक लुक में ही दिखे। अभिनेता ने ब्लैक कलर का ओवरकोट पहना हुआ था और सिर पर एक कैप लगाई हुई थी।
इन सबके बीच, रणवीर के मेस मास्क ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। अभिनेता ने पैपराजी को कुछ सेकंड का समय जरूर दिया, लेकिन उन्होंने चेहरे से मास्क नहीं हटाया। इसी वजह से अब प्रशंसकों का मानना है कि रणवीर सिंह डॉन-3 के लुक को सबसे छुपा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोग रणवीर सिंह को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर ने लिखा है कि वह इतनी गर्मी में ओवरसाइज कोट कैसे पहन रहे हैं। कई यूजर ने ये भी कहा है कि एक्टर ने दीपिका पादुकोण के कपड़े पहन लिए हैं।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
