‘क्रू’ का पहले दिन 4.2 करोड़ कलेक्शन
करीना कपूर, तब्बू व कृति सेनन की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है। करीना कपूर, तब्बू, कृति सेनन व दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘क्रू’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में तब्बू, करीना कपूर व कृति सेनन ने एक एयरहोस्टेस का किरदार निभाया है, जो कि एक ऐसे एयरलाइन में काम करती है, जो कि दिवालिया होते जा रही है, अपनी जिंदगी में पहले से ही परेशान रहती है ऊपर से एयरलाइन के दिवालिया होने की वजह से उनकी सैलरी का अता-पता भी नहीं रहता है। लेकिन अचानक से उनकी जिंदगी में एक ऐसा मौका है, जब उनको सोने के बिस्कुट से भरा बैग मिलता है। इसके बाद कहानी एकदम से बदल जाती है। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।
फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तडक़ा देखने को मिला है। यही वजह है कि इस फिल्म को दर्शकों द्वारा भी पसंद किया है। करीना कपूर, तब्बू व कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ ने रिलीज के पहले दिन अच्छी कमाई की है। बता दें कि करीना कपूर, तब्बू व कृति सेनन की तिकड़ी ने शुक्रवार को यानि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 4.2 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
