हॉकी इंडिया ने श्रीजेश को एफआईएच एथलीट समिति का सह अध्यक्ष बनने पर बधाई दी
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 मार्च 2024। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने पी आर श्रीजेश को एफआईएच एथलीट समिति का सह अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि वह साथी खिलाड़ियों की बेहतरी में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं । अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने बुधवार को नयी एथलीट समिति का ऐलान किया जिसके अध्यक्ष श्रीजेश और चिली महिला हॉकी टीम की डिफेंडर कामिला काराम होंगी । काराम को कार्यकारी बोर्ड में एथलीट समिति का प्रतिनिधि और सह अध्यक्ष बनाया गया है जबकि श्रीजेश सह अध्यक्ष होने के साथ नियोजन और बैठकों में अगुवाई करेंगे ।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह देखकर अच्छा लगा कि पी आर श्रीजेश को एफआईएच में ऐसी भूमिका मिली है जो हॉकी खिलाड़ियों के जीवन को सीधे प्रभावित कर सकती है । उनके पास अपार अनुभव है और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिये वह बहुत कुछ कर सकते हैं ।’’ एफआईएच एथलीट समिति सलाहकार ईकाई है जो एफआईएच कार्यकारी बोर्ड , समितियों, सलाहकार पेनल और अन्य ईकाइयों को सलाह देती है । उनका काम खिलाड़ियों की ओर से एफआईएच को फीडबैक देने के साथ खिलाड़ियों के लिये संसाधनों और नयी पहल का विकास करना है ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
