जाह्नवी ने शुरू की रामचरण के साथ RC16, शेयर की फोटो
जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ इंडियन एक्टर राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म ‘आरसी 16’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बुधवार (20 मार्च) को हैदराबाद में फिल्म को लेकर पूजा सेरेमनी रखी गई। इसमें जान्हवी ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए दिखाई दीं। जान्हवी ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जान्हवी फोटो में राम चरण, उनके पिता सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ दिख रही हैं। दोनों एक्टर साउथ इंडियन गेटअप में हैं।
जान्हवी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “स्पेशल डे और स्पेशल शुरुआत।” जान्हवी ने एक नहीं बल्कि चार तस्वीरें शेयर की हैं। सभी तस्वीरों में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह प्रोजेक्ट एक पारंपरिक पूजा समारोह के साथ शुरू हुआ। मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद ने निर्देशक बुच्ची बाबू सना को बाउंड स्क्रिप्ट सौंपी। राम चरण की ‘गेम चेंजर’ का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर शंकर ने जान्हवी के पिता बोनी कपूर और अनमोल शर्मा द्वारा कैमरा चालू करने और चिरंजीवी द्वारा क्लैप बोर्ड बजाने के बाद राम चरण और जान्हवी के पहले शॉट का निर्देशन किया।
इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में मशहूर संगीतकार एआर रहमान का संगीत है। ‘देवरा’ के बाद जान्हवी की यह दूसरी साउथ फिल्म है। ‘देवरा’ इसी साल रिलीज होगी। ‘आरसी 16’ का निर्देशन सुकुमार के शिष्य बुची बाबू सना करेंगे, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म "उप्पेना" के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
