आप पंजाब की बाकी पांच लोकसभा सीटों पर अगले पांच दिनों में उम्मीदवार घोषित करेगी : मुख्यमंत्री मान
चंडीगढ़, गुरुवार, 21 मार्च 2024। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अगले पांच दिनों में राज्य की शेष पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। आप पहले ही आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा। मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अगले पांच दिनों में बाकी पांच लोकसभा सीटों के लिए आप उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।’’ आप ने अभी तक फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और आनंदपुर साहिब से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल आप पंजाब में अपने दम पर संसदीय चुनाव लड़ रही है।
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
