पारस का इस्तीफा स्वीकार,रिजिजु को मिला अतिरिक्त प्रभार
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मार्च 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पशुपति कुमार पारस का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और किरण रिजिजु को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा है। राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 की धारा दो के तहत श्री पारस का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने श्री रिजीजु को अपने मंत्रालय के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभालने का भी निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री पारस ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
