मां ज्वालामुखी के दरबार पहुंचीं एकता कपूर
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीज्वालामुखी मंदिर में प्रख्यात फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर एकता कपूर ने मां ज्वालामुखी का विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर अधिकारी तहसीलदार अनिल कुमार ने उन्हें माता की चुनरी, प्रसाद और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। ज्वालामुखी के पुजारी वर्ग ने उन्हें माता के मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। एकता कपूर में देवी-देवताओं के प्रति बड़ी श्रद्धा और भक्ति देखी जाती है। एकता ने कहा कि हिमाचल का वातावरण बहुत सुहावना है। यहां के लोग बहुत अच्छे और संस्कारी हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
