असफलता की ओर योद्धा
- दो दिन में कमाई सिर्फ 9 करोड़
सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘योद्धा’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने शुक्रवार (15 मार्च) को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इसके डायरेक्टर पुष्कर झा और सागर आम्ब्रे हैं। 55 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कारोबार करना आवश्यक है। लेकिन फिल्म ने दो दिन में जितनी कमाई की है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मिशन मजनूं के बाद यह सिद्धार्थ मल्होत्रा की लगातार दूसरी असफल फिल्म है। मिशन मजनूं सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हुई, जिसके चलते उसकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के लिए कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि ओटीटी के दर्शकों ने इस फिल्म को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी।
गौरतलब है कि योद्धा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.10 करोड़ रुपए कमाए, जो उम्मीदों से बहुत कमतर रहा। शनिवार को भी फिल्म में बहुत ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘योद्धा’ ने दूसरे दिन 16 मार्च को 5.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
ओपनिंग डे के हिसाब से कमाई में करीब 1.50 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई, जो ज्यादा असरदार नहीं मानी जा रही। आज रविवार है और छुट्टी होने से बढ़िया कमाई की उम्मीद है। फिल्म ने अब तक कुल 9.85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 'योद्धा' की कहानी एयरप्लेन हाईजैक पर आधारित है, जहां पर कुछ आतंकवादी प्लेन को हाईजैक कर लेते हैं और उस प्लेन को छुड़वाने वाले सिद्धार्थ आतंकियों के खिलाफ लड़ते हैं और प्लेन में मौजूद सभी पैसेंजर को सही सलामत वापस लेकर आते हैं।
सिद्धार्थ एक सोल्जर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में एक्टर फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। हाथों में बंदूक लिए सिद्धार्थ आतंकियों से जमकर मार-धाड़ करते दिख रहे हैं। सिद्धार्थ और राशि खन्ना की कैमेस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। दिशा पाटनी ने भी दमदार रोल प्ले किया है। इस फिल्म का बजट तकरीबन 55 करोड़ के आस-पास है।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
