शेफाली शरण को सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया गया
नई दिल्ली, रविवार, 17 मार्च 2024। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की वरिष्ठ अधिकारी शेफाली बी. शरण को सरकार का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। वर्ष 1990 बैच की अधिकारी शरण पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक का प्रभार संभालेंगी। पीआईबी के निवर्तमान प्रधान महानिदेशक मनीष देसाई 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शरण इससे पहले निर्वाचन आयोग और वित्त मंत्रालय की प्रवक्ता रह चुकी हैं। वह नीलम कपूर, दीपक संधू, शकुंतला महावल और एन जे कृष्णा के बाद पीबीआई का नेतृत्व करने वाली पांचवीं महिला अधिकारी हैं। वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी मौसुमी चक्रवर्ती को ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) का महानिदेशक (समाचार) नियुक्त किया गया है। वर्ष 1991 बैच की आईआईएस अधिकारी चक्रवर्ती अप्रैल में वसुधा गुप्ता का स्थान लेंगी। मंत्रालय ने शनिवार को नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
