गजनी के डायरेक्टर मुरुगदोस की फिल्म में काम करेंगे सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एआर मुरुगदोस की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। एआर मुरुगदोस ने आमिर खान को लेकर सुपरहिट फिल्म गजनी बनाई थी। अब सलमान खान ए आर मुरुगदोस की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा एआर मुरुगदोस और मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला को अगले एक्साइटिंग प्रोजेक्ट में ज्वाइन करके बेहद खुश हूं। ये कोलाब्रेशन बहुत ही स्पेशल है, इस सफर में आपका प्यार और ढेर सारा आशीर्वाद चाहिए। ईद 2025 में रिलीज हो रही है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
