पद्मश्री से सम्मानित बुनकर कपिल देव प्रसाद का निधन
बिहारशरीफ, बुधवार, 13 मार्च 2024। पद्मश्री से सम्मानित नालंदा निवासी बुनकर कपिल देव प्रसाद का ईलाज के दौरान पटना में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। कपिल देव प्रसाद बिहारशरीफ के बसवन बीघा के निवासी थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पटना स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान कपिल देव प्रसाद का निधन हो गया। वर्ष 2023 में राष्ट्रपति ने उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया गया था। कपिल देव प्रसाद पिछले छह दशक से हथकरघा के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उन्होंने बावनबूटी साड़ी को देश दुनिया में पहचान दिलाई थी। कपिल देव प्रसाद के निधन पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उनके आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कपिल देव प्रसाद के निधन से नालंदा को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं बिहारशरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता ने कहा कि कपिल देव प्रसाद ने हस्तकरघा को देश दुनिया में पहचान दिलाई।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
