सनकी मे पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे अहान शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म सनकी में पूजा हेगड़े के साथ काम करते नजर आएंगे। अहान शेट्टी ने वर्ष 2021 में प्रदर्शित साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अहान एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सनकी में नजर आएंगे। नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म सनकी की घोषणा करते हुए लिखा कि वैलेंटाइन डे (14 फरवरी 2025) पर फिल्म सनकी रिलीज होगी। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगी। रजत अरोरा द्वारा लिखित इस फिल्म को अदनान ए. शेख और यासिर जाह निर्देशित करेंगे।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
