मुर्मू मॉरीशस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना
नई दिल्ली, सोमवार, 11 मार्च 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 मार्च को राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मॉरीशस की तीन दिवसीय सरकारी यात्रा पर सोमवार को रवाना हुईं। सुश्री मुर्मू भारतीय नौसेना की टुकड़ी नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी के दो जहाजों के साथ उत्सव में भाग लेगी। वह अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन और प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। राष्ट्रपति मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष मॉरीशस सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और अन्य नेताओं से भी मिलेंगी।
इस दौरान सुश्री मुर्मू और श्री जुगनौथ संयुक्त रूप से 14 भारत-सहायता प्राप्त परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 2000 के बाद से मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले छठे भारतीय राष्ट्रपति के रूप में सुश्री मुर्मू की यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। इसके अतिरिक्त वह मॉरीशस विश्वविद्यालय में मॉरीशस के युवाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, भारतीय प्रवासियों के सदस्यों और महात्मा गांधी संस्थान में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति की मॉरीशस यात्रा सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
