जौनपुर में कार हादसे में सात मरे, दो घायल
जौनपुर, रविवार, 10 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर कार सवार पिता पुत्र समेत सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जौनपुर-आज़मगढ़ मार्ग पर प्रसाद तिराहे के पास शनिवार और रविवार की रात करीब ढाई बजे यह हादसा उस समय हुआ जब बिहार के सीतामढ़ी जिले से प्रयागराज आ रही टैंगो कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गयी। पुलिस के अनुसार बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के रीगा क्षेत्र में स्टेशन रोड निवासी सभी लोग शादी के लिए लड़की देखने के लिए प्रयागराज जा रहे थे कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास ट्रक ने टैंगो कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार लगभग 50 मीटर तक घसीटती गई ।
इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल दो की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हे वाराणसी भेजा गया है। मृतकों में दो महिलाएं भी हैं। मृतकों में अनीश शर्मा पुत्र गजाधर शर्मा (35), गजाधर शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा (60) ,जवाहर शर्मा (57) पुत्र राम प्रताप, गौतम शर्मा (17) पुत्र जवाहर शर्मा, सोनम (34) पत्नी बजरंग शर्मा और रिंकू (32) पत्नी पवन शर्मा शामिल हैं। बजरंग शर्मा के आठ वर्षीय पुत्र युग ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जीतू शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा (25), मीना देवी पत्नी गजाधर (40) को इलाज के लिये वाराणसी भेजा गया है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
