‘कल्कि 2898 एडी’ में ‘भैरव’ की भूमिका निभाएंगे प्रभास
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में भैरव का किरदार निभाते नजर आएंगे। नाग अश्विन निर्देशित विज्ञान कथा महाकाव्य ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी की अहम भूमिका है। ‘कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर प्रभास का नया लुक रिलीज किया है और उनके किरदार का का नाम ‘भैरव’ बताया है। तस्वीर में प्रभास को पूरी तरह से काले रंग की पोशाक में आंखों पर एक गैजेट लगाए जमीन की तरफ निहारते देख रहे हैं। वैजयंती मूवीज निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ एक पैन इंडिया फिल्म है।यह फिल्म 09 मई, 2024 को पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
