मडगांव एक्सप्रेस का पहला गीत बेबी ब्रिंग इट ऑन जारी
एक्टर कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का पहला गाना सामने आ गया है। 'बेबी ब्रिंग इट ऑन' एक पार्टी सॉन्ग है, जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। गाने में एक्ट्रेस व बेहतरीन डांसर नोरा फतेही ने एक बार फिर से अपने किलर मूव्स दिखाए हैं। फिल्म के लेखक भी कुणाल ही हैं। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। फिल्म में नोरा के साथ दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, छाया कदम और उपेंद्र लिमाय भी हैं।
गाने में नोरा के साथ दिव्येंदु, अविनाश, छाया और उपेंद्र भी नजर आ रहे हैं। नोरा सफेद शॉर्ट स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने लटके-झटके दिखा रही हैं। गाने को म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल की जोड़ी ने कंपोज किया है। अजय गोवाले और निकिता गांधी ने इसे आवाज दी है और लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। गाने के ओरिजनल बोल मराठी में अजय-अतुल ने लिखे हैं। रेमो डिसूजा गाने के कोरियोग्राफर हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही लॉन्च हो चुका है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म में तीन दोस्त किसी दिन गोवा में छुट्टियां मनाने का सपना देखते हैं। जब वे गोवा पहुंचते हैं, तो उनका यह ख्वाब एक बुरे सपने में बदल जाता है। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
