CBI ने संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर की छापेमारी
कोलकाता, शुक्रवार, 08 मार्च 2024। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के संदेशाखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक दल पर हमले की जांच के सिलसिले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के आवास पर शुक्रवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने हमले के संबंध में सबूत इकट्ठा करने के लिए संदेशखाली स्थित सरबेरिया के अकुंचीपारा इलाके में शाहजहां के आवास के पास के इलाकों का भी दौरा किया। शेख को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है।
उन्हें पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ द्वारा उस समय हमला किए जाने संबंधी मामले में गिरफ्तार किया गया जब अधिकारी कथित राशन घोटाले से जुड़े मामले के सिलसिले में उनके आवास परिसर गए थे। इस छापेमारी में फोरेंसिक और ईडी अधिकारियों ने भी सीबीआई टीम को सहयोग दिया।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के कर्मियों की सुरक्षा के लिए इलाके में केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। सीबीआई अधिकारियों ने ईडी द्वारा शेख के घर पर लगाई गई सील को परिसर में प्रवेश करने के लिए खोल दिया। वे अपनी जांच के लिए इलाके की वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं और उसका नक्शा भी तैयार कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई का एक दल बृहस्पतिवार को भी संदेशखाली में स्थित उसके घर गया था। उन्होंने बताया कि दोनों परिसरों में ताला लगा मिलने के बाद टीम ने बाहर से वहां की तस्वीरें लीं और चली गई। शेख और अन्य लोगों पर संदेशखालि में यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया था।
Similar Post
-
बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस परिसर की जांच में जुटी
बेगूसराय/खगड़िया, सोमवार, 09 मार्च 2026। बिहार के बेगूसराय सिवि ...
-
दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस में लोगों ने आग लगा दी
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली के नांगलोई में सोमवार क ...
-
दिल्ली में सुबह गर्म रही, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम त ...
