संदीप रेड्डी ने ‘एनिमल’ की सक्सेस पर मुंडवाया सिर तिरुमाला मंदिर में दान किए बाल
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। रणबीर कपूर और बॉबी दियोल स्टारर इस फिल्म ने ग्लोबली 900 करोड़ रुपए से अधिक कमाए और कई रिकॉर्ड बनाए। यही नहीं, ‘एनिमल’ संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस सफलता के जश्न के लिए ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही अपने बाल दान कर दिए। उन्होंने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में सिर मुंडवा लिया।
इसका वीडियो भी सामने आया है। संदीप रेड्डी वांगा मंदिर में प्रार्थना करने के बाद बाहर निकलते हुए देखे गए। बाहर आए तो वह गंजे थे, जिसका मतलब था कि उन्होंने अपने बाल मंदिर में चढ़ाए हैं। यही नहीं, उन्होंने अपनी दाढ़ी भी पूरी तरह कटवा दी है। संदीप रेड्डी वांगा मंदिर में कुछ फैंस से भी मिले और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
