बहुप्रतीक्षित मैदान का टीजर हुआ जारी
बीते 3 साल से लगातार प्रदर्शन की बाट जोह रही अजय देवगन अभिनीत और बोनी कपूर निर्मित मैदान का निर्माताओं ने आज टीजर जारी कर दिया। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। इसमें अजय के दमदार किरदार की झलक देखने को मिल रही है। 36 सैकंड के इस टीजर में अजय को एक साधारण लेकिन प्रभावशाली लुक में दिखाया गया है। अजय दृढ़ संकल्प से भरे हुए दिख रहे हैं और उनके अंदाज में देश के गौरव की झलक नजर आती है।
टीजर में कुछ बच्चे सड़क के बीचों-बीच फुटबॉल खेल रहे हैं। इसी दौरान अजय उधर से गुजरते हैं और वे फुटबॉल को रोककर उसे इस अंदाज में किक मारते हैं कि बच्चे हैरान रह जाते हैं। अजय के आगे से एक बस गुजरती है, लेकिन इसके बावजूद वे फुटबॉल को दूसरी ओर पहुंचाने में सफल रहते हैं। टीजर के अंत में गुरुवार (7 मार्च) को ट्रेलर रिलीज होने की घोषणा की गई है।
ज्ञातव्य है कि 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम युग यानी 1950 और 1960 के दशक की कहानी कहती है। फिल्म में अजय दिग्गज फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहमान का रोल कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा हैं। इसे बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
