घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 04 घायल
लखनऊ, बुधवार, 06 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले के काकोरी क्षेत्र में एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी है और चार अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना हाता हजरत साहब वार्ड की है जहां मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। उन्होंने कहा, ''गर्मी इतनी तेज थी कि घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे छत और दीवार ढह गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया, जिसके दौरान घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा, ''घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मुशीर, उनकी पत्नी हुस्ना बानो, भतीजी हिना, हुमा और सैया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में अजमत, मुशीर की बेटी लाकब, इंशा और अनम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
