घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के पार हुई आर्टिकल 370
यामी गौतम के लिए ये साल काफी खुशियों से भरा हुआ है। एक तरफ यामी मां बनने वाली हैं और वहीं, दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'आर्टिकल 370' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। यामी की फिल्म ने 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं। फिल्म की कहानी को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। दूसरा रविवार आते-आते फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब फिल्म के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।
'आर्टिकल 370' की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। इस फिल्म में यामी की एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में यामी के अलावा प्रियामणि और अरुण गोविल जैसे सितारें अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। 'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां 5.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ठीक अगले दिन इसकी कमाई में 25 प्रतिशत का उछाल आया और फिल्म ने 7.4 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, दूसरे संडे इसकी कमाई में करीब 15.45 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है और फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'आर्टिकल 370' ने 10वें दिन 6.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 50.45 करोड़ रुपये हो गई है। फाइनल आंकड़ों के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना हो। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े बेहतर होंगे।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
