तेलंगाना में कार के पेड़ से टकराने से पांच लोगों की मौत, सात घायल
वानापर्थी, सोमवार, 04 मार्च 2024। तेलंगाना में वानापर्थी जिले के कोथाकोटा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक कार के पेड़ से टकरा जाने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब कर्नाटक के बल्लारी से हैदराबाद जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से पेड़ से टकराकर पलट गयी। घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बल्लारी निवासी अब्दुल रहमान (62), सलीम (85), बुशरा (2), मारिया (5) और वासिर रावेथ (7 महीने) के रूप में की गयी है। घायलों को वानापर्थी एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।
Similar Post
-
अमृता फडणवीस और अजय देवगन जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए
मुंबई, शनिवार, 26 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवें ...
-
मध्य प्रदेश में गणेश पंडाल के अंदर बिजली का तार गिरने से चार की मौत, तीन झुलसे
मंडला (मध्यप्रदेश), शनिवार, 26 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश के मंडला ...
-
महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया
मुंबई, शनिवार, 26 सितंबर 2026। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को रा ...
