श्रीनगर-जम्मू हाईवे लगातार दूसरे दिन अवरुद्ध
श्रीनगर, रविवार, 03 मार्च 2024। जम्मू-कश्मीर की लाइफलाइन श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन बंद है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले में लगातार बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए हैं। अधिकारियों ने कहा, यातायात के लिए राजमार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे श्रीनगर और जम्मू में हमारे नियंत्रण कक्ष से संपर्क किए बिना यात्रा न करें। बता दें कि सभी आवश्यक आपूर्ति इसी राजमार्ग के जरिए घाटी में पहुंचाई जाती है। इस बीच, श्रीनगर-लेह, मुगल रोड, सिंथन-किश्तवाड़ रोड, बांदीपोरा-गुरेज़ और कुपवाड़ा-तंगधार रोड पर बर्फबारी जारी रही और इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
