मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार
इंफाल, शुक्रवार, 01 मार्च 2024। मणिपुर पुलिस ने इंफाल वेस्ट जिले से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी-एन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए हैं। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि उनके पास से पांच मोबाइल फोन और चार लाख रुपये भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस बात का संदेह है कि उनके पास से जो हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं वे पूर्व में सुरक्षा बलों से लूटे गए थे। पुलिस नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रतिबंधित संगठन केसीपी-एन के गिरफ्तार सदस्यों की पहचान एल एलिन, हेरिश माइबम और बेला ओइनम के रूप में की गई। उसने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पिछले साल मई में पहली बार दो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर में बार-बार हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। हिंसा की घटनाओं में अब तक कुल मिलाकर 219 लोग जान गंवा चुके हैं।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
