प्रज्ञानानंदा ने की चूक , प्राग में दूसरे दौर में हारे
प्राग, गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ईरान के परहाम मघसूडलू के हाथां पराजय का सामना करना पड़ा । इसके साथ ही क्लासिकल शतरंज में उनका 47 मैचों का अपराजेय अभियान खत्म हो गया । अठारह बरस के इस खिलाड़ी ने लाइव रेटिंग में शीर्ष स्थान भी गंवा दिया जो विश्वनाथन आनंद ने फिर हासिल कर लिया है । डी गुकेश ने चेक गणराज्य के एंगुयेन थाई दाइ वान को हराया । टूर्नामेंट के सात दौर बाकी हैं जबकि परहाम दो अंक लेकर शीर्ष पर हैं । गुकेश और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव उनसे आधा अंक पीछे हैं । उजबेक खिलाड़ी ने भारत के विदित गुजराती से ड्रा खेला । प्रज्ञानानंदा , गुजराती, रोमानिया के रिचर्ड रैपो और चेक गणराज्य के डेविड नवारा चौथे स्थान पर हैं । चैलेंजर वर्ग में आर वैशाली को लगातार दूसरी पराजय झेलनी पड़ी जिन्हें तुर्की की एडिज गुरेल ने हराया ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
