अदिति सिंगापुर में संयुक्त 23वें स्थान पर
सिंगापुर, गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एलपीजीए एशियाई चरण की अपनी दूसरी प्रतियोगिता के पहले दौर में पार 72 के स्कोर से एचएसबीसी महिला चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 23वें स्थान पर हैं। दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी ने इस 18 लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता के पहले दौर में पांच बर्डी की लेकिन इतनी ही बोगी भी कर गईं जिससे उन्होंने पार का स्कोर बनाया। अदिति पिछले हफ्ते होंडा एलपीजीए थाईलैंड में संयुक्त् 31वें स्थान पर रहीं थी। अमेरिका की सारा स्मेलजेल चार अंडर 68 के स्कोर से शीर्ष पर चल रही हैं। उन्होंने पांच बर्डी और एक बोगी की।
Similar Post
-
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर ...
-
हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडि ...
-
अश्मिता मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, अनमोल बाहर
मकाऊ, शुक्रवार, 19 जून 2026। भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने चोट स ...
