मई में फ्लोर पर जा सकती है अक्षय-अरशद की फिल्म ‘जॉली LLB 3’
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 मई 2024 में फ्लोर पर जा सकती है। वर्ष 2013 में ‘जॉली एलएलबी रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी थे। वहीं, इसके दूसरे पार्ट यानी ‘जॉली एलएलबी’ में अक्षय कुमार ने लीड रोल किया था। अब तीसरे पार्ट में अक्षय और अरशद दोनों नजर आयेंगे। इस फिल्म को सुभाष कपूर निर्देशित कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जॉलीएलएलबी 3 को मई 2024 में फ्लोर पर लाया जाएगा।वहीं साल 2025 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय और अरशद दोनों का रोल बराबर का होगा।इससे पहले दोनों ‘बच्चन पांडे’ में साथ नजर आए थे।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
