'वर्क एनर्जी' मोड में लौटने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'वर्क एनर्जी' मोड में लौटने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट की है जिसमें वह वर्कआउट गियर में दिख रही हैं। 'लव अगेन' स्टार स्लेट ग्रे रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं। वह नो मेकअप लुक में हैं और अपने बालों को जैसे-तैसे बन में बांध रखा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा: "इसका लाभ हो रहा है ... आखिरकार वर्क एनर्जी में लौट रही हूँ।" 41 वर्षीय स्टार अपना समय पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी जोनास चोपड़ा के साथ बिता रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ अपनी निजी जिंदगी की झलक साझा करते हुए उनके साथ तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। प्रियंका ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह किस चीज पर काम कर रही हैं। हालाँकि, खबर है कि वह इदरीस एल्बा स्टारर फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुलर ने किया है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
