मार्च में सिख और ईसाई धर्म के अनुसार विवाह बंधन में बंधेगी तापसी पन्नू
बी-टाउन में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधे। मार्च में पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा भी शादी करने वाले हैं। वहीं अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस दुल्हन बनने जा रही है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू हमेशा किसी न किसी कारण से समाचारों में रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की हाईलाइट होती है, तो कभी पर्सनल लाइफ की बात। फिलहाल उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास खबर सामने आ रही है। हाल ही एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लिए हैं और अब तापसी के फैंस के लिए भी गुडन्यूज है। तापसी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डेनमार्क के बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो के साथ शादी रचाने वाली हैं।
मैथियास 2 बार यूरोपियन चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट रह चुके हैं। तापसी (36) मैथियास (43) को 10 साल से डेट कर रही हैं। हालांकि तापसी ने इस रिश्ते का कभी प्रचार नहीं किया। बताया जा रहा है कि तापसी मार्च में शादी करेंगी। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में राजस्थान पहली पसंद बना हुआ है और तापसी भी इसी प्रदेश में ब्याह रचाएंगी। वह झीलों की नगर उदयपुर में शादी करेंगी। तापसी-मैथियास 2 अलग-अलग धर्म सिख और क्रिश्चियन के रीति-रिवाज के हिसाब से शादी करेंगे। उनकी गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड सितारे शामिल नहीं हैं। कपल सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेगा। हालांकि अभी तक कपल ने शादी को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दी है।
एक्ट्रेस रवीना टंडन-अनिल थडानी, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी भी राजस्थान में ही हुई थी। तापसी ने हाल ही में मैथियास के बारे में खुलकर बात की थी। तापसी ने कहा था कि मैं उनसे तब मिली थीं जब अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ (2012) की शूटिंग कर रही थीं। मैं इस रिश्ते से बेहद खुश हूं और इसे आगे बढ़ाना चाहती हूं।
जब तापसी से शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया था। तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘डंकी’ थी। फिल्म पिछले साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें तापसी ने पहली बार सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस साल तापसी ‘फिर आई हसीना दिलरुबा’, ‘वो लड़की है कहां’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
Similar Post
-
‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी मिथिला पालकर
‘भूत बंगला’ 2026 की उन फिल्मों में से है जिसका दर्शकों को सबसे ज्य ...
-
जैकी श्रॉफ ने अमीन सयानी को किया याद, बोले-आप हमेशा दिल में रहेंगे
मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे फिल्म ...
-
रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का टीजऱ
फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजऱ रिलीज हो गया है। टॉ ...
