अनिल कपूर ने लोगों से वोट की शक्ति का प्रयोग करने का आग्रह किया
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने देश के मतदाताओं से आगे आने और मतदान की अपनी शक्ति का प्रयोग करने का आग्रह किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ, देश सबसे बड़ी चुनावी कवायद की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान की शक्ति का संदेश फैलाने के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया। अनिल कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को प्रचारित किया और उनका संदेश शेयर किया।
पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, आइए हम अपनी चुनावी प्रक्रिया को और अधिक सहभागी बनाएं। मैं जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से आह्वान करता हूं कि वे पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के बीच अपने-अपने अंदाज में संदेश फैलाएं।अनिल कपूर ने प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट का हवाला देते हुए लिखा, ''मतदान से बड़ा कोई नागरिक कर्तव्य नहीं है। मैं हमारे देश के सभी पात्र नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे सोच-समझकर फैसला लें और मतदान करके अपने अधिकार और शक्ति का प्रयोग करें।''
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
