शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को चुनाव चिह्न मिला
नई दिल्ली, शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार के गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) को लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है जिसमें तुरहा बजाते हुए एक व्यक्ति है। चुनाव आयोग ने श्री पवार को गुरुवार रात पत्र भेजकर इसकी सूचना दी। आयोग ने कहा कि पावर गुट लोकसभा चुनाव में तुरहा बजाते हुए आदमी के चुनाव चिह्न का उपयोग कर सकेगा। आयोग ने यह निर्णय राकांपा में विभाजन के बाद उठे विवाद के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्णय को ध्यान में रखते हुए लिया है।
आयोग विधानसभा में सदस्यों की संख्या के आधार पर श्री पवार के भतीजे अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली राकांपा करार दे चुका है। राकांपा ने चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त चिह्न पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह उसके लिए गर्व की बात है। इसके पहले इस पार्टी को चुनाव चिह्न के रूप में ''वटवृक्ष'' मिला था जिस पर विश्व हिन्दू परिषद ने यह कहकर इस पर आपत्ति जतायी थी कि यह उसके संगठन का पंजीकृत चिह्न है।
Similar Post
-
भारत में लोकतंत्र मजबूत, दुनिया इससे लाभ उठा सकती है : बिरला
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ...
-
मैसूरु दशहरा पूजा के दौरान मंत्रियों को प्रवेश से रोकने के मामले में शिवकुमार ने जांच के आदेश दिए
बेंगलुरु, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी क ...
-
तमिलनाडु में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बांधों में जलस्तर बढ़ा
चेन्नई, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय ...
