नोएडा में दो तस्कर गिरफ्तार, 102 किलो गांजा बरामद
नोएडा (उप्र), गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024। नोएडा पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लाखों रुपये की कीमत का 102 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में गठित विशेष दल और सेक्टर-20 थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बुधवार रात को सेक्टर-18 के पास से विकास तथा कपिल नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी कुनाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो महंगी कार बरामद हुई है जिनके अंदर से 102 किलो गांजा मिला है। मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग ओडिशा से गांजा तस्करी करके दिल्ली लाते थे। उन्होंने बताया कि बरामद किए मादक पदार्थ की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
