वुड्स अगले सप्ताह ‘जेनेसिस इनविटेशनल’ में सत्र का पहला मैच खेलेंगे
लॉस एंजिलिस, गुरुवार, 08 फ़रवरी 2024। टाइगर वुड्स अगले हफ्ते रिवेरा में ‘जेनेसिस इनविटेशनल’ में भागीदारी के साथ मौजूदा सत्र का आगाज करेंगे। वह इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। वह पिछले साल मास्टर्स टूर्नामेंट के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी मुकाबले में उतरेंग। वुड्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि वह 15 फरवरी से शुरू होने वाले 20 मिलियन डॉलर (लगभग 1.66 अरब रुपये) पुरस्कार राशि वाले वाले पीजीए टूर के अगले आयोजन का ‘मेजबान बनने को लेकर उत्साहित’ है। रिवेरा गोल्फ कोर्स पर वुड्स ने पेशेवर के तौर पर बिना जीत दर्ज किये सबसे ज्यादा 12 मुकाबलों में भाग लिया है। वह पिछले सत्र में यहां संयुक्त 45वें स्थान पर थे। जेनेसिस इनविटेशनल में शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को भी भागीदारी का मौका मिलता है लेकिन वुड्स प्रायोजक से मिली छूट के साथ खेलेंगे।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
