itel S9 Pro ईयरबड्स लॉन्च
एडवांस स्मार्ट एक्सेसरीज के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए itel ने itel S9 Pro ईयरबड्स को पेश किया है। दो माइक एआई-ईएनसी के साथ ये ईयरबड्स एक्सटरनल नॉयज को आसानी से खत्म करते हैं। आईटेल एस9 प्रो एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करते हैं। यहां हम आपको itel S9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
itel S9 Pro की कीमत और उपलब्धता
- कीमत की बात की जाए तो itel S9 Pro की कीमत 799 रुपये है। ये ईयरबड्स डार्क ब्लू और नेबुला ब्लैक जैसे कलर्स में उपलब्ध है। ईयरबड्स को नजदीकी रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।
itel S9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो itel S9 Pro में 10mm ड्राइवर के साथ स्टेम डिजाइन दिया गया है। इन ईयरबड्स में 40 mAh की बैटरी दी गई है, वहीं केस में 400 mAh की बैटरी मिलती है। केस के साथ ईयरबड्स सिंगल चार्जिंग में 40 घंटे तक चल सकते हैं। इन्हें सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 100 मिनट्स तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स को यूएसबी टाइप सी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
- इन ईयरबड्स में 45ms तक लो लेटेंसी मिलती है, जिससे गेमिंग के दौरान इन्हें बेस्ट तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। AI ENC सपोर्ट वाले ये ईयरबड्स ब्लूटूथ V5.3 कनेक्टिविटी से लैस हैं, जिन्हें 10 मीटर (40 फीट) की दूरी तक इस्तेमाल किया जा सकता है। IPX5 रेटिंग वाले इन ईयरबड्स को पानी की छीटों से नुकसान नहीं होता है। इसके अलावा ईयरबड्स में इन ईयर डिटेक्शन, वॉयस एक्टिवेशन, दो माइक और टच कंट्रोल शामिल है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
