Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ने आज आधिकारिक प्रेस रिलीज में Tecno Spark Go 3 की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है जो कि 16 जनवरी को बाजार में दस्तक देगा। बिक्री के लिए यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा, क्योंकि इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। टेक्नो अपने आगामी स्मार्टफोन को BUILT STRONG FOR EVERYDAY USE टैगलाइन के साथ प्रमोट रही है, जिससे पता चलता है कि यह फोन कई चीजों में काफी दमदार है। आइए Tecno Spark Go 3 के डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tecno Spark Go 3 की उपलब्धता
Tecno Spark Go 3 भारत में 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon समेत अन्य रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Tecno Spark Go 3 की खासियतें
Tecno अपने आगामी स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 को दमदार स्मार्टफोन के तौर पर ले कर आ रही है, जिसके लिए दावा किया जा रहा है कि यह 1.2 मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंट पर सुरक्षा प्रदान करेगा। यानी कि उपयोग के दौरान गलती से फोन अगर नीचे जमीन पर गिर जाता है तो फोन को नुकसान नहीं होगा। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। टेक्नो की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट इस फोन की फोटो भी सामने आई है, जिससे डिजाइन का भी खुलासा हो गया है।
कंपनी का कहना है कि यह फोन दमदार सिग्नल का सपोर्ट करेगा और नो नेटवर्क वाले एरिया में1.5 किमी तक काम करेगा। भीड़ वाले एरिया में भी इंटरनेट तेजी से काम करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में कंपनी ने इस फोन को दमदार AI फीचर्स से लैस किया है, जिसमें आप Ella से हिन्दी, मराठी, गुजराती बांग्ला और अन्य भाषाओं में बात कर पाएंगे। टेक्नो स्पार्क गो 3 एक ऐसा स्मार्टफोन हैं जो कि लुक में आकर्षक होने के साथ-साथ रियल वर्ल्ड की कंडीशन में भी मजबूती से टिका रहेगा। दिन भर के आउटिंग से लेकर चलते-फिरते कनेक्टेड रहने तक यह फोन आपकी स्पीड को बनाए रखने में मदद करेगा।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
