Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। ये दोनों ही फोन ओप्पो चीन के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Oppo K15 Pro+ तीन कलर में उपलब्ध है, जबकि Oppo K15 Pro चार कलर में आता है। Oppo K15 Pro+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 सीरीज प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo K15 Pro, Oppo K15 Pro+ Price
- Oppo K15 Pro+ के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट (बेसिक) की कीमत CNY 3,499 (लगभग 47,000 रुपये) और (स्टैंडर्ड) वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 50,000 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 (लगभग 57,000 रुपये) है। वहीं Oppo K15 Pro के 12GB/256GB स्टोरेज (बेसिक) की कीमत CNY 2,999 (लगभग 41,000 रुपये) और स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 43,000 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 47,000 रुपये) है।
- ये फोन बिक्री के लिए चीनी बाजार में 3 अप्रैल से स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे। Oppo K15 Pro+ साइबर विंग्स, ओरिजिन ग्रे और फोटोडस्ट कलर में उपलब्ध है, जबकि Oppo K15 Pro साइबर विंग, गोल्डन लीजेंड, ओरिजिन ग्रे और रेडिएंट डस्ट कलर में उपलब्ध है।
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ Specifications
- Oppo K15 Pro में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Dimensity 8500 SUPER 4nm चिपसेट के साथ Arm Mail-G720 MC8 GPU दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में 7500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो K15 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS और EIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158.30 मिमी, चौड़ाई 75.13 मिमी, मोटाई 8.30 मिमी और वजन 202 ग्राम है।
Oppo K15 Pro+ Specifications
- Oppo K15 Pro+ में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट, 330Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Dimensity 9500s 3nm चिपसेट के साथ Arm Mali-G925 MC12 GPU दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो K15 Pro+ के रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS और EIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.40 मिमी, चौड़ाई 77.47 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन 213 ग्राम है।
Similar Post
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
