शिमला के पास भूस्खलन की घटना में दो मजदूरों की मौत
शिमला, मंगलवार, 06 फ़रवरी 2024।हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहरी इलाके में मंगलवार सुबह भूस्खलन की घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुंगा रोड पर अश्वनी खुड के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें मूल रूप से बिहार निवासी राकेश (31) और राजेश (40) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त कुछ मजदूर एक ‘स्टोन क्रशर’ (पत्थर काटने की मशीन) के निकट बनी अस्थायी झोपड़ियों में सो रहे थे। घटना में पांच मजदूर तो बाल-बाल बच गए लेकिन दो लोग मलबे में फंस गए। शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार गांधी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शवों को मलबे से निकाल लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
